07.भगवान कुंथुनाथ का संक्षिप्त परिचय
भगवान कुंथुनाथ का संक्षिप्त परिचय
जन्मभूमि - कुरुजांगल देश, हस्तिनापुर नगर
पिता - राजा सूरसेन।
माता - श्रीकांता
वंश - कुरुवंश
गर्भ दिवस - श्रावण कृष्णा दशमी
जन्म दिवस - वैशाख शुक्ल प्रतिपदा
नाम - कुंथुनाथ
चिन्ह - बकरा
वर्ण - स्वर्ण
आयु - पंचानवे हजार वर्ष
शरीर की ऊँचाई - पैंतीस धनुष (१४० हाथ)
कुमार काल - तेईस हजार सात सौ पचास वर्ष।
मांडलिक राज्यकाल - तेईस हजार सात सौ वर्ष
चक्रवर्ती काल - तेईस हजार पाँच सौ पचास वर्ष
साम्राज्य वैभव - चौदह रत्न, नवनिधि आदि
लौकिक पद - छठे चक्रवर्ती और तेरहवें कामदेव
पारमार्थिक पद - सत्रहवें तीर्थंकर
वैराग्य निमित्त - पूर्वभव स्मरण
दीक्षावन - हस्तिनापुर का सहेतुक वन
दीक्षा वृक्ष - तिलक वृक्ष
दीक्षा तिथि - वैशाख शुक्ला प्रतिपदा
सहदीक्षित - एक हजार राजा
प्रथम आहार दाता - हस्तिनापुर के राजा धर्ममित्र
छद्मस्थकाल - सोलह वर्ष
केवलज्ञान स्थान - सहेतुक वन (दीक्षा वन) तिलक वृक्ष के नीचे
केवलज्ञान तिथि - चैत्र शुक्ला तृतीया
समवसरण में - पैंतीस गणधर, साठ हजार मुनि, साठ हजार तीन सौ पचास आर्यिकाएं, दो लाख श्रावक, तीन लाख श्राविकाएं, असंख्यात देव-देवियाँ, संख्यात तिर्यंचगण
केवलीकाल - तेईस हजार सात सौ चौंतीस वर्ष
योग निरोध काल - एक मास मोक्षस्थान-सम्मेदशिखर
मोक्षदिवस - वैशाख शुक्ला प्रतिपदा